Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : भूजल संरक्षण को लेकर जनपदभर में जागरूकता अभियान, दिलाई गई...

Kanpur : भूजल संरक्षण को लेकर जनपदभर में जागरूकता अभियान, दिलाई गई जल बचाने की शपथ

भूजल सप्ताह के तहत विकास खंडों में रैली, श्रमदान और वृक्षारोपण, वर्षा जल संचयन अपनाने की अपील

Kanpur । भूजल सप्ताह के तहत शनिवार को कानपुर नगर में जिला प्रशासन की ओर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में भूजल संरक्षण एवं जल संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए गोष्ठियां, रैलियां, श्रमदान और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

#kanpur

अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। रैलियों के माध्यम से लोगों को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न तालाबों, चेकडैमों और अन्य जल संरचनाओं के आसपास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का संदेश भी दिया गया।

प्रशासन ने लोगों से जल स्रोतों की सुरक्षा, वर्षा जल संचयन अपनाने और जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाकर ही भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्याप्त जल संसाधन सुरक्षित रखे जा सकते हैं। आमजन से अपील की गई कि वे जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझें और भूजल स्तर को बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...