Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों को मिली राहत, 51 को...

Kanpur : सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांगों को मिली राहत, 51 को मौके पर मिला प्रमाण पत्र

Kanpur । घाटमपुर तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस दिव्यांगजनों के लिए राहत लेकर आया। जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाए गए विशेष शिविर में दिव्यांगों के प्रमाण पत्र, पेंशन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 86 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया। इनमें 51 लोगों को मौके पर ही दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि 26 आवेदकों को विस्तृत जांच के लिए रेफर किया गया। नौ आवेदन निर्धारित मानकों के अनुरूप न मिलने पर निरस्त कर दिए गए।

शिविर के दौरान चार दिव्यांगजनों का दिव्यांग पेंशन के लिए पंजीकरण किया गया। वहीं 13 लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए पंजीकृत किया गया। दो दिव्यांगजनों के बैंक खातों को एनपीसीआई से लिंक कर योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी घाटमपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी और तहसीलदार ने लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए। शिविर में चिकित्सा, राजस्व, पूर्ति, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, प्रोबेशन और श्रम विभाग के अधिकारियों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों का पंजीकरण कराया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...