Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : डीएम के सामने हट गया अतिक्रमण, 80 साल के बुजुर्ग...

Kanpur : डीएम के सामने हट गया अतिक्रमण, 80 साल के बुजुर्ग की मेड़ भी हुई बहाल

Kanpur। तहसील घाटमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस कई फरियादियों के लिए राहत लेकर आया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कुछ ही घंटों में वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ। कहीं चकमार्ग से अतिक्रमण हटाया गया तो कहीं 80 वर्षीय बुजुर्ग की टूटी मेड़ दोबारा बनवा दी गई। कई लोगों को मौके पर ही संशोधित खतौनी और जरूरी प्रमाणपत्र भी मिल गए।

#kanpur

समाधान दिवस में कुल 200 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 21 का निस्तारण तत्काल कर दिया गया। ग्राम भदेवना में राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग पर कब्जा हटवाकर मनरेगा से रास्ता बनवाने का काम शुरू कराया गया। फरीदपुर मजरा गुच्चुपुर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मेड़ राजस्व टीम ने मौके पर बहाल कराई। निबियाखेड़ा, जहांगीराबाद, हिरनी और भदरस में भी रास्तों और चकमार्गों से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को राहत दिलाई गई।

कमालपुर में चारदीवारी के भीतर फंसे सरकारी हैंडपंप को मुक्त कराया गया। खाद की दुकानों पर अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिलते ही डीएम ने कृषि विभाग की टीम को छापेमारी के निर्देश दिए। डोहरू निवासी शशी की खतौनी से गलत सहखातेदार का नाम हटाकर संशोधित प्रति मौके पर दी गई, जबकि इछौली की बिटान देवी सहित कई लोगों के राजस्व अभिलेखों में सुधार कराया गया।

पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना और आवास योजना से जुड़े मामलों में भी पात्रों को तत्काल राहत और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा मिला। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का समयबद्ध और स्थायी समाधान किया जाए। सात दिन के भीतर लंबित मामलों की समीक्षा स्वयं करेंगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...