Saturday, June 20, 2026
Homeकानपुरkanpur : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम...

kanpur : नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरवां में स्वास्थ्य सेवाओं का डीएम ने लिया जायजा

अनुपस्थित मिले फार्मासिस्ट का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश
डीएम ने मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में लिया फीडबैक

Kanpur ।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अहिरवां का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दवा उपलब्धता, पैथोलॉजी सेवाओं, टीकाकरण व्यवस्था तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।निरीक्षण के समय चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजभान सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य केंद्र पर संचालित सेवाओं एवं उपलब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी दी। डॉ. यादव ने बताया कि केंद्र पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं तथा पैथोलॉजी सुविधा भी नियमित रूप से संचालित की जा रही है।निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट योगेश सिंह अनुपस्थित पाए गए।

#kanpur जिलाधिकारी ने अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।वहीं, तीन एएनएम मौके पर उपस्थित नहीं मिलीं। जानकारी करने पर बताया गया कि वे क्षेत्र में टीकाकरण कार्य के लिए गई हुई हैं। जिलाधिकारी ने मोबाइल फोन के माध्यम से उनसे वार्ता कर उनकी लोकेशन एवं फील्ड में संचालित गतिविधियों की पुष्टि की।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता निरंतर सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी मरीज को उपचार अथवा जांच के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित सभी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...