मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव
कानपुर

Kanpur : रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना दीपावली उत्सव

Akash Chaudharyअपडेट: October 18, 2025

Kanpur ।बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में दीपावली का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों ने अपने हस्तनिर्मित हैंगिंग्स, दीये तथा सजावटी सामग्री तैयार की। बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक रंगोलियाँ भी सजाईं। विशेष बात यह रही कि इस बार बच्चों ने सस्टेनेबल एवं पर्यावरण-हितैषी तरीके से दीपावली का पर्व मनाकर समाज को एक प्रेरणादायी संदेश दिया।

#kanpur

विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों की रचनात्मकता और कौशल को सराहते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा,दीपावली केवल प्रकाश का पर्व नहीं, बल्कि अच्छाई की विजय और संस्कारों के संरक्षण का संदेश देने वाला महापर्व है।

#kanpurहमें इसे हर्षोल्लास के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति सजग रहकर मनाना चाहिए।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सपना सिंह ने कहा,बच्चों ने जिस सृजनात्मकता और उत्साह से सस्टेनेबल दीपावली मनाई, वह काबिले-तारीफ है। यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *