रतन लाल शर्मा स्मारक स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता, 10 ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
Kanpur । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 4 और 5 नवंबर तक दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता किदवई नगर स्थित स्वर्गीय रतन लाल शर्मा स्मारक स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के 10 ब्लॉक और नगरीय क्षेत्र के करीब एक हजार विद्यार्थी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षक विकास तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर खेल शिक्षक और अनुदेशक उपस्थित रहे।

