मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : गोपाल तिवारी हत्याकांड में महिला समेत तीन गिरफ्तार
कानपुर

Kanpur : गोपाल तिवारी हत्याकांड में महिला समेत तीन गिरफ्तार

Akash Chaudharyअपडेट: November 2, 2026

24 घंटे में पुलिस ने खोला राज, अवैध संबंधों के शक में हत्या की आशंका पर जांच

Kanpur। गंभीरपुर गांव में गोपाल तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। शुरुआती जांच में हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस इस पहलू पर साक्ष्य जुटाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

साढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव में एक नवंबर को गोपाल तिवारी की हत्या से सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी और एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने टीम के साथ आरोपितों की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने गंभीरपुर गांव के पास मिक्सचर प्लांट के नजदीक दबिश देकर विकास अवस्थी (34), बबली (55) और रमा (30) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की शुरुआती पड़ताल में अवैध संबंधों का एंगल सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात में तीनों की क्या भूमिका रही। अधिकारियों के मुताबिक, साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।