मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›तेज रफ्तार डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
कानपुर

तेज रफ्तार डीसीएम ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत

Akash Chaudharyअपडेट: November 2, 2026

थम्सअप चौराहे के पास हादसा, लोगों ने घेरकर रोका वाहन, कई दुर्घटनाओं से नाराज हैं क्षेत्रीय लोग

Kanpur । पनकी के थम्सअप चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने वाहन को घेरकर रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला दूर जा गिरी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान नौरैया खेड़ा निवासी महिला के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मामले की जांच शुरू की। उधर, हादसे को लेकर क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले कुछ दिनों में दो से तीन गंभीर हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और चौराहे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।