Kanpur । उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल चल रहे है, इसमें 8 फरवरी से एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होगी। जिसमें कानपुर के कोच दिनेश भदौरिया को स्टार्ट देने के लिए चयनित किया गया है।
भदौरिया इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स, साउथ एशियन गेम्स, एशियन ट्रैक एण्ड फील्ड गेम्स जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में स्ट्राटर रह चुके हैं। उनकी इस उपलिब्ध पर शहर के वरिष्ठ एथलीट नंदलाल सिंह, संजय सिंह, आनंद शाह के साथ ही डीपीएस कल्याणपुर की प्रिंसिपल डॉ. रिचा प्रकाश ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

