Wednesday, April 15, 2026
HomeखेलKanpur : कोहरे और ठंड में भी रफ्तार कायम, मैराथन में दिखी...

Kanpur : कोहरे और ठंड में भी रफ्तार कायम, मैराथन में दिखी खिलाड़ियों की ऊर्जा

 

78 वर्ष के विजय और 6 साल की अमीषा बने आकर्षण,

Kanpur । जिला एथलेटिक एसोसिएशन व किशना डायमंड के तत्वावधान में रविवार को ग्रीनपार्क से
रानी घाट होते हुए पांच किमी. दूरी की मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें देश के 57 शहरों के ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एक साथ सुबह 7 बजे शुरू हुई इस दौड़ का उद्देश्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का रहा।

#kanpur

मैराथन का शुभारंभ किशना डायमंड व ज्वेलर्स के मालिक संतोष बाजपेई, सार्थक बाजपेई ने फ्लैग
ऑफ कर किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग और पुरुष वर्ग से दो-दो प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरुष वर्ग में उमेश निषाद प्रथम और तेज प्रताप द्वितीय स्थान पर रहे।

#kanpur

वहीं, महिला वर्ग में अमीषा प्रथम और दिव्यम पाल द्वितीय रहीं। घने कोहरे और ठंड के बावजूद कानपुर से 72 धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में 78 वर्षीय विजय कुमार चौरसिया और 6 वर्षीय अमीषा ने भी पूरी दौड़ पूरी कर सभी का ध्यान आकर्षित
किया। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सक्सेना ने किया।

मैराथन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के उपाध्यक्ष विजय देवगन, सचिव डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश भदौरिया, जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश चंद्र मिश्र, संजीव सिंह समेत अन्य सदस्य
मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!