मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : घर को तिरंगे रंग से सजाकर तस्वीर अपलोड कर जीते पुरस्कार
कानपुर

Kanpur : घर को तिरंगे रंग से सजाकर तस्वीर अपलोड कर जीते पुरस्कार

Akash Chaudharyअपडेट: August 11, 2025

Kanpur ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर देशभक्ति की रौशनी से जगमगाएगा। “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और इमारतों को तिरंगा लाइटों और देशभक्ति से जुड़े सजावटी तत्वों से सुसज्जित करें।

 

एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस अनूठी पहल का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और पूरे शहर को तिरंगे की आभा से आलोकित करना है।प्रतिभागियों को अपनी सजावट की साफ-सुथरी तस्वीर या वीडियो लेकर अभियान की वेबसाइट www.harghartirangakanpur.com पर अपलोड करनी होगी। आवेदन के साथ नाम, मोबाइल नंबर, पता, कोई सरकारी पहचान पत्र/कर्मचारी आईडी और फोटो या वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है।

 

एडीएम सिटी ने बताया कि सबसे सुंदर तीन सजावटों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2025 है। उन्होंने कहा कि यह केवल सजावट का नहीं, बल्कि अपने देश के प्रति प्रेम और गर्व को जगमगाती रौशनी में बदलने का अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *