मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : शहर की बेटियों ने कुश्ती में दिखाया दम,जीते पदक
खेल

Kanpur : शहर की बेटियों ने कुश्ती में दिखाया दम,जीते पदक

Akash Chaudharyअपडेट: November 24, 2024

Kanpur । मुरादाबाद में संपन्न हुई सब जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में शहर की चार बेटियों ने दमदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों के बीच शहर की स्वाति ने 40 किग्रा भार वर्ग तथा रोशनी ने 46 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसके साथ ही जोया सिंह ने 61 किग्रा भार तथा अनीता चौधरी ने 69 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

#kanpur

राजनारायण खेल संस्थान की इन बेटियों ने दमदार प्रदर्शन के चलते प्रदेश में शहर का नाम रोशन किया। राज्यस्तरीय कुश्ती में शहर की बेटियों की उपलब्धि पर ग्रीन पार्क के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने खुशी जाहिर की। कोच रामसजन ने बताया कि 30 नवंबर से गोंडा में उप्र कुश्ती टीम के कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमें शहर की मोनिका यादव, रचना मौर्या और वर्षा राजे का नाम शामिल हैं।

#kanpur

https://parpanch.com/lucknow-muslim-voters-stopped-from-voting-at-gunpoint-sp-mp-demands-re-election/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *