मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : चैपिंयस ट्राफी मे भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन
खेल

Kanpur : चैपिंयस ट्राफी मे भारत की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया हवन

Akash Chaudharyअपडेट: February 22, 2025

Kanpur । चैपिंयस ट्राफी में रविवार को भारत व पाकिस्तान के बीच मुकाबला है।देश भर ही नही बल्कि दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस महा मुकाबले पर रहेंगी।भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए शनिवार को गोबिन्द नगर क्षेत्र मे भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए हवन किया गया।लोगों ने हवन मे टीम की जीत के लिए आहुतियां अर्पित की।

#kanpurभारत व पाकिस्तान के हर मैच में रोमांच चरम पर रहता है।दोनों देशो के खिलाड़ी इस मैच में जीत के लिए अपना सबकुछ झोक देते है।पब्लिक भी इस मैच को हर कीमत पर जीतने के लिए उत्सुक रहती है।शनिवार को चैभारतीय टीम की जीत के लिए गोबिन्द नगर ब्लाक 2 मे स्थित आर्य समाज मन्दिर मे लोगों ने हवन यज्ञ किया।

इस यज्ञ मे बडी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लेकर टीम की विजय की कामना करते हुए यज्ञ मे अपनी आँहुतिया अर्पित की। प्रमुख रूप से प्रकाश वीर आर्य,चन्द्र कान्ता गेरा,वीरेन्द्र मल्होत्रा, सुरेन्द्र गेरा,कविता कपूर,श्वेता सचदेव, पूजा आर्य,निधी,शंकुतला मेंहदीरत्ता,शालू,पुष्कर खंडूजा आदि ने यज्ञ में आँहुतिया अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *