मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 9 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप : पार्थ जौहरी,मो.यूसुफ,अं​शिका गुप्ता,उत्प्रेक्षा फाइनल में किया प्रवेश
अवर्गीकृत

Kanpur : कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप : पार्थ जौहरी,मो.यूसुफ,अं​शिका गुप्ता,उत्प्रेक्षा फाइनल में किया प्रवेश

Akash Chaudharyअपडेट: January 11, 2025
#kanpur
Kanpur। कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तीन दिवसीय द्वितीय कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें पार्थ जौहरी, मो. यूसुफ, अं​शिका गुप्ता,उत्प्रेक्षा दो वर्गों में अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में पहुंचे।कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स अकादमी में मुख्य अति​थि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर व क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रभाकर पांडे, सहायक प्रो. डॉ.आशीष कटियार, डॉ.आनंद कुमार, आनंद विश्वकर्मा, जसमीत सिंह, सुनील सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
#kanpur
मैच के परिणाम–बालक वर्ग अंडर-9 में विहान सिंह ने रियांश पांड्या को 30-5, अभिराज सिंह ने दिव्यांश
सुराना को 30-2, श्रेयश झा ने आयुष सुनागर को 30-10 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
#kanpur
बालिका वर्ग अंडर-9 में अव्या भार्तिया ने गार्गी मिश्रा को 30-14, आराध्या मिश्रा ने ओजस्विता दीक्षित को 30-3, आध्या जलोटा ने आरणा जलोटा को 30-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालक वर्ग अंडर-13 में पार्थ जौहरी ने शौर्य सिंह को 30-24, आदित्य सतवत ने हम्माद खान को 30-21 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग अंडर 13 में उत्प्रेक्षा श्रीवास्तव ने सानवी भाटिया को 21-9, 21-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
#kanpur
बालक वर्ग अंडर-17 में मोहम्मद यूसुफ ने श्रेष्ठ को 30-13, आयन गर्ग ने वंश यादव को 30-19, आरव शर्मा ने दिव्यांशु सोनकर को 30-23,आयुष कुमार ने यश तिवारी को 30-21 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालक वर्ग अंडर- 13 डबल्स में आदित्य सतवत-पार्थ जौहरी
ने कार्तिक शुक्ला-पियूष वाजपेई को 22-20, 21-12, कुशाग्र सिंह- ​क्षितिज घरघड़े ने प्रिंस सभरवाल-रयान गुलाटी को 21-18, 18-21, 21-11 से जीता। बालक वर्ग अंडर-17 डबल्स में दिव्यांशु सोनकर-रूद्र लूथरा ने सौरभ मौर्य-वंश यादव को 30-25, साकेत- समांक सिंह ने अग्रिम टंडन-प्रथम वाजपेई को 30-14, रितिक यादव-रामजी दुबे ने रुद्रांश यादव-संकल्प गौतम को 30-3, आयुष कुमार-प्रखर मौर्य ने उमंग सचान-यश तिवारी को 30-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका वर्ग अंडर-17 डबल्स में आदित्री कटियार-अंशिका गुप्ता ने अदिति मिश्रा-सिद्धि झा को 21-17, 21-11, मुजैना-समृद्धि सोनकर ने आराध्या यादव-अवनी गुप्ता को 24-22, 24-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
मिश्रित युगल अंडर-17 में अनिरुद्ध गौर-सैयद मुजैना ने रामजी दुबे-अवनी गुप्ता को 30-23, युसूफ आलम-अदिति मिश्रा ने रितिक यादव- उतप्रेक्षा श्रीवास्तव को 30-17 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *