Friday, June 26, 2026
HomeकानपुरKanpur : गंगा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की...

Kanpur : गंगा में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

जाजमऊ गंगापुल के पास नदी में उतराता मिला शव, पहचान और मौत के कारण की जांच में जुटी पुलिस

Kanpur।  जाजमऊ गंगापुल के पास शुक्रवार दोपहर गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी किनारे मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची जाजमऊ थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंका गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। यदि पोस्टमार्टम में किसी तरह की संदिग्ध परिस्थिति सामने आती है तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...