मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात,स्वदेशी अपनाने की ली शपथ
कानपुर

Kanpur : भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात,स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

Akash Chaudhary

Kanpur ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड को पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर सुना।क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व उत्तर अध्यक्ष ने कल्याणपुर विधानसभा के गीता नगर मंडल के बूथ नबर 194 पर मन की बात सुनी।एम एल सी अरुण पाठक ने सीसामऊ विधानसभा के कौशलपुरी मंडल के बूथ नंबर 229 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी।

#kanpurनेताओं ने मन की बात के बाद घर घर जाकर घर घर स्वदेशी ,हर घर स्वदेशी का संकल्प पत्र भी आम जनमानस से भरवाया और आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई।भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष ने महराजपुर विधानसभा के जरौली मंडल में शक्ति केंद्र हंसपुरम प्रथम के बूथ नंबर 72, पर स्थित केपीवाई जन सहयोगी इंटर कॉलेज में सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के साथ सामूहिक रूप से सुना।

#kanpurभाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने कार्यालय में मोदी के मन कार्यक्रम को सुना इस अवसर पर आत्मनिर्भर भारत के विजन को सशक्त करने के उद्देश्य से सभी ने उत्साहपूर्वक ‘स्वदेशी संकल्प पत्र’ भरा, जिसमें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया। ‘स्वदेशी अपनाएं, देश को समृद्ध बनाएं’ के संदेश के साथ, कार्यकर्ताओं ने देश के आर्थिक विकास और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

सभी बूथो पर मन की बात एपीसोड सुनने के पश्चात स्वदेशी अपनाने की शपथ ली गई।प्रमुख रूप से नवीन पंडित, प्रकाश वीर आर्य,सुमित कश्यप, फैजल सिद्दीकी, वीरेंद्र दिवाकर जी,दीपू पासवान, पवन दीक्षित, संदीप मिश्रा,भानु प्रताप कुशवाहा,अभिषेक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *