मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 2 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेट क्रिकेट के पहले दिन बस्ती, आगरा, मिर्जापुर, झांसी, आजमगढ़, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी जीते
खेल

Kanpur: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेट क्रिकेट के पहले दिन बस्ती, आगरा, मिर्जापुर, झांसी, आजमगढ़, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी जीते

Parpanch Newsअपडेट: November 16, 2024

Kanpur: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को आठ मुकाबले खेले गए। इसमें पहले मैच में बस्ती मंडल ने फैजाबाद को 42 रन से मात दी। दूसरे मैच में आगरा ने बरेली को 7 विकेट से हराया। तीसरे मैच में मिर्जापुर ने कानपुर मंडल को 48 रन से हराया। चौथे मैच में झांसी ने मुरादाबाद को 3 विकेट से पराजित किया। पांचवें मैच में आजमगढ़ ने गोण्डा को 13 रन से हराया। छठवें मैच में मेरठ ने लखनऊ को 8 विकेट से हराया। सातवें मैच में सहारनपुर ने अलीगढ़ को 119 रन से पराजित किया। आठवें मैच में वाराणसी ने चित्रकूट को 6 विकेट से मात दी।

#Kanpur:

ग्रीनपार्क स्टेडियम के बी-मैदान पर प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। साथ में विशिष्ट अतिथि कानपुर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्दन अग्रवाल, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, राघवेंद्र सिंह, स्टेनली ब्राउन, रमेश कुमार यादव, सुरभित सिंह सेंगर, निशा सिंह, अभिसारिका यादव, आशुतोष शुक्ला, नेहा यादव आदि मौजूद रहे।

मैचों के परिणाम—

डीएवी मैदान पर पहले मैच में बस्ती मंडल ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। इसमें किशन गुप्ता ने 76 रन बनाए। जवाब में फैजाबाद की पूरी टीम 20 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में क्राइस्ट चर्च मैदान पर बरेली मंडल की पूरी टीम 14.4 ओवर में 65 रन पर सिमट गई। आगरा से गेंदबाजी में विकास- विनय ने तीन-तीन विकेट झटके। जवाब में आगरा ने 7.2 ओवर में तीन विकेट पर 66 रन बनाकर मैच जीता। तीसरे मैच में कमला क्लब मैदान पर मिर्जापुर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। इसमें कैफ ने 52 रन बनाए। जवाब में कानपुर मंडल की पूरी टीम 18.4 ओवर में 127 रन पर ढेर हो गई। चौथे मैच में एचबीटीयू मैदान पर मुरादाबाद ने 16 ओवर में 7 विकेट पर 102 रन बनाए। जवाब में झांसी ने 15.3 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीता। पांचवें मैच में क्राइस्ट चर्च मैदान पर आजमगढ़ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में गोण्डा की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। छठवे मैच में कमला क्लब मैदान पर लखनऊ ने 12 ओवर में 7 विकेट पर 68 रन बनाए। जवाब में मेरठ ने 7.5 ओवर में 2 विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीता। सातवें मैच में एचबीटीयू मैदान पर सहारनपुर की टीम ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में अलीगढ़ की टीम 14 ओवर में 9 विकेट पर 66 रन ही बना सकी। आठवें मैच में डीएवी मैदान पर चित्रकूट ने 18 ओवर में 77 रन बनाए। जवाब में वाराणसी ने 10.3 ओवर में 4 विकेट पर 81 रन बनाकर मैच जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *