मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : आंचलिक विज्ञान केंद्र का बेसिक के छात्रों ने किया भ्रमण
कानपुर

Kanpur : आंचलिक विज्ञान केंद्र का बेसिक के छात्रों ने किया भ्रमण

Akash Chaudhary

Kanpur । परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक परिवेश को बेहतर बनाने व बच्चों की विद्यालय में रूचि पैदा करने के उद्देश्य से सरकारी स्तर पर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। कल्याणपुर ब्लाक के तमाम उत्साही अध्यापक भी अपने स्तर से विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करते हुए कान्वेंट स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं।

#kanpur

इसी क्रम मे कल्याणपुर ब्लाक के 100 बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्र- छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक यात्रा को रवाना किया।

#kanpur

वही छात्र- छात्राओं को लखनऊ की विज्ञान नगरी में जंगल सफारी की थ्री डी चल चित्र,भौतिकी,रसायन विज्ञान व जीव विज्ञान का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।एआरपी प्रिया आनंद और लाल सिंह पाल के अगुवाई में बच्चों को प्राकृतिक तत्वों व वैज्ञानिक तथ्यों से अवगत कराने के उद्देश्य से लखनऊ स्थित चिड़ियाघर व आंचलिक विज्ञान केंद्र की सैर कराई गई।

#kanpur

खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी यात्रा से बच्चे किताबी तनाव से मुक्त होते हैं तथा तरोताजा होकर फिर से पढ़ाई में जुटते हैं। इसके अलावा जिन तथ्यों को वह किताब में देखते है उन्हे प्रत्यक्ष रूप से देखने से उनकी रूचि भी जागृत होती है।

#kanpur

वह तथ्यों को ठीक से समझ भी पाते हैं। वही विद्यालय के छात्रों ने इस ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण एक रोमांचक अनुभव बताया।इस अवसर पर विकास त्रिवेदी,सन्ध्या त्रिपाठी,रेनू वर्मा,सारिका गुप्ता,नीतिका सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

#kanpur

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=4617&action=edit&wpwautoposteron%5B0%5D=fb&wpwautoposteron%5B1%5D=tw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *