मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : तरुगा बैडमिंटन टूर्नामेंट में श्रियांशु-रुद्रांश ने जीता स्वर्ण
खेल

Kanpur : तरुगा बैडमिंटन टूर्नामेंट में श्रियांशु-रुद्रांश ने जीता स्वर्ण

Akash Chaudhary

 

रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में दोनों खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

 

Kanpur । प्रथम तरुगा एक लाख रुपये की इनामी राशि के बैडमिंटन टूर्नामेंट 21 व 22 नवंबर तक खेला गया। इसमें श्रियांशु रंजन और रुद्रांश मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता था। बृहस्पतिवार को रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में दोनों खिलाड़ियों व कोच को सम्मानित किया गया।

दोनों खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में शानदार तालमेल, आक्रामक खेल और बेहतर रणनीति का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्रियांशु रंजन डीपीएस आजाद नगर के छात्र हैं, जबकि रुद्रांश मिश्रा एसजीएम कानपुर में अध्ययनरत हैं। एकेडमी के मुख्य कोच रवि दीक्षित के निर्देशन में दोनों खिलाड़ी कोच अमृतांश तिवारी, सत्यम कटियार और निखिल पाल से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सम्मान समारोह में आशुतोष सत्यम झा और अन्य कोचों ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की।