मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अंडर-23 टीम में जगह बनाने को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खेल

Kanpur : अंडर-23 टीम में जगह बनाने को खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Akash Chaudharyअपडेट: November 26, 2026

ग्रीन पार्क में फिटनेस और फील्डिंग टेस्ट में परखी गई खिलाड़ियों की क्षमता, शुक्रवार को होगा अंतिम चयन मैच

 

Kanpur। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से पुरुष अंडर-23 ए स्टेट क्रिकेट ट्राफी के लिए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन मैच के जरिये किया जा रहा है। ग्रीन पार्क में प्रदेश से चुनकर आए 30 खिलाड़ियों के बीच दो टीम बनाकर टी-20 प्रारूप में मैच कराए जा रहे हैं। चयन मैच के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कटक में होने वाली टी-20 ट्राफी के लिए प्रदेश की टीम में किया जाएगा।

 

गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कोच मो. आमिर, शशिकांत खांडेकर व कपिल पांडेय की देखरेख में फिटनेस व फील्डिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, मेरठ, आगरा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने फिटनेस टेस्ट दिया और फील्डिंग में सटीक थ्रो, हाई व रनिंग कैच क्षमता को परखा।

 

मैच के बाद हुए स्किल, फील्डिंग व फिटनेस टेस्ट में खिलाड़ियों के बीच खुद को साबित करने की होड़ दिखी। शुक्रवार को कैंप के अंतिम दिन मैच टी-20 मैच कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश की टीम एक दिसंबर को असम के साथ होने वाले मुकाबले से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।