मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›KAnpur : विदित जोशी के शतक से साउथ अकादमी की रोमांचक जीत
खेल

KAnpur : विदित जोशी के शतक से साउथ अकादमी की रोमांचक जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 27, 2026

Kanpur । किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में बृहस्पतिवार को साउथ अकादमी ने बाबे लालू जसराई को 10 रन से पराजित किया। जीत में विदित जोशी ने शानदार शतकीय पारी का योगदान दिया।

कानपुर साउथ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 261 रन बनाए। टीम से विदित जोशी ने 100 रन, सागर शर्मा ने 40 रन, पृथ्वीराज सिंह ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशान मिश्रा ने तीन, देवांश तिवारी व रजत ने दो-दो, ​शिवम जोशी व सचिन ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबे लालू जसराई की टीम से शाश्वत ने 92 रन व टी राठौर ने 64 रन की पारी खेलकर जीत का प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम 44.4 ओवर में 251 रन पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में एकलव्य यादव ने तीन, अ​भिषेक यादव व शौर्यदीप ने दो-दो व अनुज पाल ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच ​विदित जोशी को चुना गया।