मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 26 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
कानपुर

Kanpur : हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में 1008 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Akash Chaudhary

धार्मिक आस्था, नारी शक्ति और भारतीय संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम देखने को मिला

Kanpur ।  हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के अंतर्गत 1008 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में महिलाओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की। कलश यात्रा के माध्यम से भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और नारी शक्ति का सुंदर संदेश दिया गया।

#kanpur

 

इस आयोजन में गायत्री परिवार एवं अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार, कानपुर नगर की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूनम द्विवेदी, पूनम शुक्ला, रामा देवी, प्रियंका सिंह, शालिनी जी एवं ज्योति सिंह सहित अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कलश यात्रा भारतीय सनातन परंपरा में , पवित्रता, समृद्धि और मंगल कार्यों का प्रतीक मानी जाती है। कलश को सृष्टि, जीवन और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कलश यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना, एकता, सद्भाव और संस्कारों का संदेश प्रसारित होता है।

हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में आयोजित इस भव्य कलश यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का संदेश दिया।