मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : . राइडर्स क्लब ने तीन रन से दर्ज की रोमांचक जीत
खेल

Kanpur : . राइडर्स क्लब ने तीन रन से दर्ज की रोमांचक जीत

Akash Chaudhary
KCA

Kanpur । केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मुकाबले में राइडर्स क्लब ने नेशनल यूथ को तीन रन से मात दी। दूसरे मुकाबले में कानपुर इगलेट ने बीसीए क्लब को 29 रन से हराया। तीसरे मुकाबले में बैचलर्स ने एनएए क्लब को 13 रनों से पराजित किया।

डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में राइडर्स क्लब ने 31.5 ओवर में 151 रन बनाए। टीम से ओजस शुक्ला ने 35 रन, मिशम अब्बास ने 28 रन व प्रियांशु ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आलोक साहू ने चार, धनेश चौहान ने तीन व मो. शारिम ने दो को आउट किया। जवाब में नेशनल यूथ की पूरी टीम 36 ओवर में 148 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से मो. शारिम ने सर्वा​धिक 61 रन, ​शिवम ने 50 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत न दिला सके। तो गेंदबाजी में आशुतोष वर्मा, मिशन अब्बास ने तीन-तीन व कृष्णा मिश्रा ने दो को आउट किया।

 

श्यामनगर ​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में कानपुर इगलेट ने 35 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन बनाए। टीम से राजवीर ने 58 रन, हनुमान सिंह ने 41 रन, हसन रजा ने 37 रन व प्रखर सिंह ने 33 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज सोनकर व ​शिवांश ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए क्लब की पूरी टीम 34.3 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से फरदीन अंसारी ने 59 रन, प्रीत भाटी ने 35 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अर्श बजाज ने चार, राजवीर सिंह ने तीन को आउट किया।

श्यामनगर ​स्थित आरपीसीए मैदान पर तीसरे मुकाबले में बैचलर्स की पूरी टीम 21.4 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से चंद्रजीत ने 51 रन बनाए, वहीं गेंदबाजी में ईशांत रावल ने चार व सत्यम सिंह ने तीन को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएए क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 90 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से कान्हा भा​टिया ने 34 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुनील कुशवाहा ने पांच व अभय सिंह ने दो को आउट किया।