मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 27 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : कल्याणपुर में दिसंबर के पहले सप्ताह होगी विधायक खेल स्पर्धा
खेल

Kanpur : कल्याणपुर में दिसंबर के पहले सप्ताह होगी विधायक खेल स्पर्धा

Akash Chaudhary

कबड्डी, वॉलीबॉल समेत पांच खेलों में महिला-पुरुष खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

 

Kanpur । कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलने जा रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में यहां विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। स्पर्धा में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के महिला व पुरुष खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के अनुसार महानिदेशक प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल व युवा कल्याण उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है। इच्छुक खिलाड़ियों को पंजीकरण के लिए निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

पंजीकरण के लिए यहां करें संपर्क
प्रतियोगिता में शामिल होने और अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व कल्याणपुर विधानसभा के नोडल अधिकारी दीपक सिंह से मोबाइल नंबर 6392462409 पर संपर्क किया जा सकता है।