Tuesday, February 17, 2026
HomeखेलKanpur : निशानेबाजी में अंशिका ने जीता रजत पदक

Kanpur : निशानेबाजी में अंशिका ने जीता रजत पदक

Kanpur ।भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ की ओर से आयोजित 67वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन भोपाल में हुआ। जिसमें 50 मीटर राइफल प्रोन शूटिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग करते हुए अंशिका ने रजत पदक जीता है। यह जानकारी अंशिका के कोच चंद्रमोहन तिवारी ने दी। अंशिका छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग के बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा है।

अंशिका को यह दाखिला स्पोर्ट्स कोटा से मिला है। अंशिका ने इससे पहले भी कई पदक व खिताब जीते हैं। अंशिका अब अखिल भारतीय अन्तरविश्वविद्यालायीय खेल प्रतियोगिता में 50 मीटर राइफल स्पर्धा में सीएसजेएमयू का प्रतिनिधित्व करेगी। अंशिका के प्रदर्शन पर विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बधाई दी। प्रो. पाठक से अंशिका ने कहा कि उसका सपना ओलंपिक में पदक जीतना है।

कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों ने अंशिका को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...