मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 22 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : एनपीएल में आनंदेश्वर पॉलीपैक,वेयरहब और पावर हिटर जीते
खेल

Kanpur : एनपीएल में आनंदेश्वर पॉलीपैक,वेयरहब और पावर हिटर जीते

Akash Chaudharyअपडेट: November 8, 2024
Kanpur : मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई परिसर में एनआरआई प्रीमियर लीग के सीजन-2 में तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर ने मायरा मार्वल को 76 रन से हराया। दूसरे मैच में वेयरहब ने बंसीवाला इलेवन को 58 रन से पराजित किया। तीसरे मैच में पॉवर हिटर ने क्रेजी क्राउड ने 8 विकेट से मात दी।एनआरआई सिटी परिसर में पहले मैच में आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर ने 15 ओवर में छह विकेट पर 268 रन बनाए। जवाब में मायरा मार्वल की टीम 15 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। 102 रन की शतकीय व एक विकेट लेने वाले आनंदेश्वर पॉलीपैक थंडर के मनीष महेश्वरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में वेयरहब वॉरियर्स ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 304 रन बनाए। जवाब में बंसीवाला इलेवन की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन ही बना सकी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वेयरहब के अम को 156 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरे मैच में क्रेजी क्राउड ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में पावर हिटर्स की टीम ने 10.2 ओवर में 2 विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीता। पावर हिटर्स के गौरव को 12 रन और तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
https://parpanch.com/kanpur-cricket-rovers-won-due-to-kuldeeps-all-round-performance/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *