मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 20 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : परिषदीय स्कूलों में एआई से पढ़ाई, कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
कानपुर

Kanpur : परिषदीय स्कूलों में एआई से पढ़ाई, कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Akash Chaudhary

मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और बुनियादी सुविधाओं पर भी जोर

Kanpur । परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए नई पहल की तैयारी है। कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित शिक्षण और प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

 

#kanpur

जिलाधिकारी ने मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी हो और विद्यालयों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। एआई आधारित शिक्षण व्यवस्था के लिए पेस संस्था के सहयोग से कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को संस्था से समन्वय स्थापित कर योजना आगे बढ़ाने को

 

 

बैठक में परिषदीय विद्यालयों में निर्धारित 19 मानकों के तहत सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने पेयजल, बिजली, बालक-बालिका शौचालय, फर्नीचर, रैंप और चहारदीवारी की कमियों को प्राथमिकता से दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में मतदान केंद्र भी बनाए जाते हैं। ऐसे में आगामी चुनाव को देखते हुए सभी स्कूलों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

विद्यार्थियों के आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि संबंधी गलतियों को दूर कराने के साथ शिक्षकों के आयुष्मान कार्ड का सत्यापन कराने को भी कहा गया। पीएम पोषण योजना की समीक्षा में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मेन्यू और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 1865 विद्यालयों में 1,44,374 विद्यार्थी योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

डीएम ने निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करने और आरटीई के पात्र बच्चों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संदीप कुमार, बीएसए हरिओम सिंह और जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे।