कानपुर। केसीए से आबद्ध वुमंस चैम्पियन ट्रॉफी में शुक्रवार को पहले मुकाबले में रवनीत टिफिन ने फोर सीजन को चार विकेट से मात दी। दूसरे मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल की टीम ने श्री भगतजी वारियर्स को रोमांचक मैच में एक विकेट से पराजित किया।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर खेले गए मुकाबले में फोर सीजन की पूरी टीम 32.3 ओवर में 84 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से सिम्मी थापा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशी सोनकर ने तीन, लाली गौतम, दीपिका श्रीवास्तव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में रवनीत टिफिन ने 25 ओवर में छह विकेट खोकर 85 रन बनाकर जीत दर्ज की। जीत में नेहा वर्मा ने 21, माही यादव ने 14 रन बनाए, गेंदबाजी में सिम्मी थापा ने दो व पूजा यादव ने एक को आउट किया। राहुल सप्रू मैदान पर दूसरे मुकाबले में श्री भगतजी वारियर्स ने 30 ओवर में 144 रन का स्कोर खड़ा किया।
टीम से शगुन ने 23, प्रियांशी सिंह ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अनुपम देवी ने तीन, श्वेता वर्मा व अंशिका तिवारी ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्क इंटरनेशनल की टीम ने अंशिका तिवारी 70 रन व सिमरन भाटी के 18 रनों के दम पर 26.1 ओवर में नौ विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज की। गेंदबाजी में दीक्षा कुशवाहा ने चार व प्रियांशी देी ने दो को आउट किया।

