Saturday, February 14, 2026
HomeखेलKanpur : पायल के चार गोल से आगरा विजयी

Kanpur : पायल के चार गोल से आगरा विजयी

लखनऊ,अयोध्या,मेरठ,वाराणसी ने जीते मुकाबले

Kanpur ।खेल निदेशालय यूपी की ओर से सीनियर महिला अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में तीसरे दिन मंगलवार को छह मुकाबले खेले गए। ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहला मैच लखनऊ और सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को 7-0 से पराजित किया।

#kanpur

लखनऊ की ओर से सर्वाधिक चार गोल आस्था ने किए। दूसरा मैच अयोध्या व चित्रकूट के बीच हुआ। इसमें अयोध्या के खिलाड़ियों ने चित्रकूट पर दबाव बनाते हुए पहले गोल पर गोल दागे और 6-0 से हराया। जीत में रिया,यति और बबिता ने दो-दो गोल किए। तीसरे मैच में आगरा और बरेली के बीच खेला गया। इसमें आगरा के खिलाडियों ने अपने दमदार खेल से बरेली पर हाफ टाइम में ही 4-0 की बढ़त ले ली थी। इसके बाद दूसरे हाफ में भी आगरा के खिलाड़ियों ने एक के बाद एक गोल कर बरेली को 10-0 से करारी मात दी। आगरा के लिए सर्वाधिक चार गोल पायल ने, कविता ने तीन, प्रीति ने दो और नेहा ने एक गोल किया। दिन के चौथे मैच में प्रयागराज और अगलीढ़ के बीच रोमांचक मैच ड्रा रहा। पांचवां मैच आजमगढ़ और मेरठ के बीच खेला गया। इसमें मेरठ ने बारिश्मा के शानदार गोल के बाद पर मेरठ ने आजमगढ़ को 1-0 से पराजित किया।

छठवां मैच मेजबाग कानपुर और वाराणसी के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने दमदार खेल से कानपुर को मैच मे कहीं पर नहीं टिकने दिया और 5-0 से शिकस्त दी। वाराणसी की ओर से सबसे अधिक दो गोल शालिनी बभां ने, खुशबू, कोमल और अमिता ने एक-एक को आउट किया। इस मौके पर क्षेत्रीयक्रीडाधिकारी विजय कुमार, उपक्रीडाधिकारी अमित पाल, जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीबी थापा, रेहान अहमद समेत आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...