Saturday, October 10, 2026
HomeखेलKanpur : खो-खो में भगत हाउस का दबदबा, शिवाजी को हराकर जीता...

Kanpur : खो-खो में भगत हाउस का दबदबा, शिवाजी को हराकर जीता खिताब

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में इंट्राम्यूरल खो-खो प्रतियोगिता हुई। फाइनल मुकाबले में भगत हाउस ने शिवाजी हाउस को 6-3 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के चारों हाउस के करीब 155 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी संपत्ति प्रो. प्रवीण भाई पटेल, विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कर किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में भगत हाउस ने आजाद हाउस को 9-8 से हराया। दूसरे मुकाबले में शिवाजी हाउस ने महाराणा हाउस को 13-12 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।

खिताबी मुकाबले में भगत हाउस के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शिवाजी हाउस को 6-3 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय और इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बालक वर्ग में भगत हाउस के प्रांजुल को सर्वश्रेष्ठ रनर और शिवाजी हाउस के पुनीत कुमार को सर्वश्रेष्ठ चेजर चुना गया।

बालिका वर्ग में भगत हाउस की आकांक्षा यादव सर्वश्रेष्ठ रनर और महाराणा हाउस की निष्ठा सर्वश्रेष्ठ चेजर बनीं। महाराणा हाउस के केशव को सर्वश्रेष्ठ डाइव का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर डॉ. आरपी सिंह, डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. आशीष कुमार कटियार, सौरभ तिवारी, अश्वनी मिश्रा, मोहित तिवारी, धर्मेंद्र कुमार चौहान और राहुल दीक्षित समेत ​शिक्षक मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...