Saturday, October 10, 2026
HomeखेलKanpur : पवनीत की आतिशी पारी से ब्लास्टर्स ने मारी बाजी

Kanpur : पवनीत की आतिशी पारी से ब्लास्टर्स ने मारी बाजी

Kanpur । आर्य नगर स्थित द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रही बीपी क्रिकेट लीग में शनिवार को बुक शॉप ब्लास्टर्स ने एसजीएम स्ट्राइकर्स को पांच विकेट से मात दी। टीम की जीत में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पवनीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

#kanpur

आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान पर टॉस जीतकर एसजीएम स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम से अब्दुल दानिश ने 56 रन, सौरभ श्रीवास्तव ने 27 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आशीष सिंह ने दो, शुभम व शादाब ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुक शॉप ब्लास्टर्स ने 17.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। जीत में पवनीत​सिंह ने नाबाद 67 रन, योगेश यादव ने 19, हिमांशु सिंह ने 17 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अब्दुल दानिश ने दो, प्रशांत, रवि सक्सेना, अमित कटियार ने एक-एक विकेट चटकाया। प्लेयर ऑफ द मैच पवनीत सिंह को चुना गया। इस अवसर पर नीलेश खंडेलवाल, अश्विनी कुमार गुप्ता, गुंजन माहेश्वरी और दीपक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...