Saturday, October 10, 2026
HomeखेलKanpur : क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur : क्रिकेट ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से यूपीसीए अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए आयोजित ट्रायल के दूसरे दिन 110 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान पर हुए ट्रायल में चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखा। केसीए के चयनकर्ता राकेश तिवारी और विकास यादव ने खिलाड़ियों की प्रतिभा, खेल कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया।

ट्रायल के आधार पर चयनित खिलाड़ियों की टीमें बनाई जाएंगी। इसके बाद उनके बीच ट्रायल मैच कराए जाएंगे, जिनमें प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यह जानकारी केसीए के अवैतनिक सचिव दिनेश कुमार कटियार ने दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...