मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 22 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : खो-खो में आगरा,फैजाबाद,कुरुक्षेत्र,दिल्ली,सिरसा ने जीते मुकाबले
खेल

Kanpur : खो-खो में आगरा,फैजाबाद,कुरुक्षेत्र,दिल्ली,सिरसा ने जीते मुकाबले

Akash Chaudharyअपडेट: February 26, 2025

Kanpur । छत्रपति शाहूजी महाराज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नार्थ जोन अंतरविश्वविद्यालयीय खो-खो पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। दूसरे दिन पांच मुकाबले खेले गए।दूसरे दिन के खेले की शुरुआत शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सौरभ तिवारी, अभिषेक मिश्रा, राहुल दीक्षित ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर गोविंदा कुमार, मोहित तिवारी, अश्विनी मिश्रा, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।

#kanpur

आज के परिणाम—पहले मैच में डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को 34 अंक से हराया। दूसरे मैच में डॉ. आरएमएल यूनिसर्सिटी फैजाबाद ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 23 अंक से पराजित किया। तीसरे मैच में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र ने एमजेपी यूनिवर्सिटी बरेली को 07 से पराजित किया। चौथे मैच में दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली ने यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद को 17 अंक से हराया। पांचवें मैच में यूनिवर्सिटी ऑफ सिरसा ने कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 02 अंक से मात दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *