Friday, May 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : 13 साल बाद पराग डेयरी में फिर गूंजेगी मशीनों की...

Kanpur : 13 साल बाद पराग डेयरी में फिर गूंजेगी मशीनों की आवाज

रोजाना चार लाख लीटर दूध की होगी प्रोसेसिंग, पैक्ड मिल्क के साथ पनीर और घी का भी होगा उत्पादन

Kanpur । गोविंद नगर स्थित पराग डेयरी प्लांट करीब 13 वर्ष बाद फिर से शुरू होने जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को प्लांट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मदर डेयरी और नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से प्लांट को अप्रैल माह में पुनः संचालित करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

डीएम ने बताया कि प्लांट के शुरू होने के बाद यहां प्रतिदिन करीब चार लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी। इससे कानपुर मंडल के लगभग एक लाख दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। गांवों के कलेक्शन सेंटरों से दूध एकत्र कर यहां प्रोसेस किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और समय पर भुगतान मिल सकेगा।

वर्ष 1962 में स्थापित यह प्लांट कानपुर मंडल के प्रमुख डेयरी केंद्रों में शामिल रहा है। वर्ष 2013 में विभिन्न कारणों से इसका संचालन बंद हो गया था। बाद में प्रदेश सरकार ने इसके आधुनिकीकरण का निर्णय लिया। इसके तहत नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की इकाई इंडियन डेयरी मशीनरी कॉरपोरेशन लिमिटेड, आनंद (गुजरात) के माध्यम से 160.64 करोड़ रुपये की लागत से प्लांट का पुनर्विकास कराया गया है।

आधुनिक तकनीक से लैस इस डेयरी प्लांट में पैक्ड दूध के साथ मिल्क पाउडर, पनीर और देसी घी का उत्पादन भी किया जाएगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक केंद्रीय प्रयोगशाला स्थापित की गई है, जहां दूध की वैज्ञानिक जांच के बाद ही प्रोसेसिंग की जाएगी।
मदर डेयरी के यूनिट हेड विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्लांट में जापान और जर्मनी से मंगाए गए अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अप्रैल में संचालन शुरू करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!