Kanpur । रोवर्स कप अंडर-12 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को केसीसीसी एकेडमी ने रतनलाल एकेडमी को 72 रन से पराजित किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीसीसी एकेडमी ने 25 ओवर में सात विकेट पर 167 रन बनाए। टीम से गौरांग सिंह ने 69 रन, कृष्णा यादव ने 33 रन व इमरान खान ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में समर्थ सिंह ने दो, पीयूष पाल, लकी तिवारी, अबुल फैजल व अविराट त्रिवेदी ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतनलाल एकेडमी की पूरी टीम 21.2 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अभय सिंह ने 25 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आरव भारद्वाज ने चार, सिद्धात बाजपेई ने तीन, आर्यन यादव और कृष्णा यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आरव भारद्वाज को रणजी खिलाड़ी बलराम सिंह और करन पांडे ने दिया।–


