Monday, April 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए:नए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने संभाला कार्यभार,

Kanpur : सीएसए:नए कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने संभाला कार्यभार,

विद्यार्थियों एवं किसानों को ज्यादा सुविधा मुहैया कराना और शोध कार्य रहेंगे प्राथमिकता

Kanpur।चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर को प्रगति के पथ पर बढ़ते हुए नई ऊंचाइयों की ओर ले जाना मुख्य लक्ष्य होगा। इसके लिए काम को प्राथमिकता दी जाएगी। उक्त विचार कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के नवनियुक्त कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कार्यभार संभालने के बाद व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने सीएसए के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं व अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

#kanpur

जिसमें उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व गैर-शिक्षक वर्ग की यह जिम्मेदारी बनती है कि विश्वविद्यालय के हित में सभी को मिलकर काम करना होगा। कुलपति डॉ संजीव गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय के नाम व प्रसिद्धि के लिए सभी को सेवाभाव से मिलकर काम करना होगा। इसके लिए दूरगामी सोच व उसके सकारात्मक परिणाम को ध्यान में रखकर ऐसी योजना बनानी होंगी जो विश्वविद्यालय को प्रगति के शिखर पर ले जाएं।

उन्होंने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि ग्रामीण परिवेश की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण हासिल कराएं जिससे वे स्वरोजगार स्थापित करते हुए आत्मनिर्भर बनें बैठक में कुलपति के तकनीकी सचिव श्री ओमप्रकाश,विश्वविद्यालय की कुलसचिव रेनू सिंह, निदेशक शोध डॉ महक सिंह, निदेशक प्रसार डॉ वी के त्रिपाठी,कृषि कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. कौशल कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ मुकेश मुकेश श्रीवास्तव सहित विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष एवं अधिकारी मौजूद रहे।

नये कुलपति की प्राथमिकताएं: 1. किसानों को विश्वविद्यालय के सहयोग से अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करवाना। 2. विश्वविद्यालय के बाहरी केंद्रों पर शोध गतिविधियों को बढ़ावा देना, जिससे उन्नत बीजों व तकनीकों का विकास हो। 3. सकारात्मक सोच के साथ काम करना व विद्यार्थियों को विदेशी तर्ज पर शिक्षा मुहैया करवाना।

4. विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा प्रदान देने पर जोर दिया जाएग, जिससे विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित कर स्वावलंबी बन सकें। 5. मशीनीकरण को बढ़ावा देते हुए किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में भी काम किए जाएंगे।6. बुनियादी ढांचा मजबूत करना।7. स्टाफ कमी को पूरा करना।7. एक्रीडिटेशन पर कार्य।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!