Tuesday, May 12, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-16 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur : अंडर-16 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur।  उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन के सत्र 2026-27 के तहत सोमवार को अंडर-16 वर्ग का ट्रायल मैच किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेला गया। टीम ‘ए’ और टीम ‘बी’ के बीच खेले गए इस चयन ट्रायल मुकाबले में युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

बल्लेबाजी में देवांश गुप्ता, सैयद अर्श अब्बास और राजवीर मल्होत्रा ने शानदार पारियां खेलीं, जबकि गेंदबाजी में नयन मल्होत्रा और अजीमुल हक ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी मजबूत की। ट्रायल मैच के दौरान खिलाड़ियों में चयन के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा साफ देखने को मिली, जिससे आगामी सत्र के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!