Monday, September 7, 2026
HomeकानपुरKanpur : बारिश में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, पिता समेत तीन...

Kanpur : बारिश में भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, पिता समेत तीन बेटियों की मौत

मलबे में दबे पिता और चार बेटियां, दो घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला बाहर; एक बेटी गंभीर

Kanpur । साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह बारिश ने एक परिवार पर ऐसा कहर बरपाया कि खुशियों से भरा घर मातम में बदल गया। बारिश के चलते कमजोर हुआ कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में मौजूद पिता और उनकी चार बेटियां मलबे में दब गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डॉक्टरों ने पिता समेत तीन बेटियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को हैलट अस्पताल रेफर किया गया।

मृतकों में मुकेश (45), उनकी बेटियां माया (16), नीतू (12) और पल्लवी (7) शामिल हैं। वहीं सबसे बड़ी बेटी काजल (19) उर्फ लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल है और हैलट में उसका उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक काजल की शादी दिसंबर में सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से तय हुई थी। परिवार में शादी की तैयारियों और खुशियों के बीच हादसे ने सबकुछ छीन लिया।
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे के बाद साढ़ पुलिस को कई बार फोन किया गया, लेकिन शुरुआती दौर में फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके चलते ग्रामीणों को ही मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकालने की जद्दोजहद करनी पड़ी।

परिजनों ने पतारा सीएचसी में भी चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...