Sunday, September 6, 2026
HomeकानपुरKanpur : मैनावती मार्ग पर चार फीट का मगरमच्छ, एनआरआई सिटी के...

Kanpur : मैनावती मार्ग पर चार फीट का मगरमच्छ, एनआरआई सिटी के पास मची अफरा-तफरी

Kanpur । मैनावती मार्ग पर शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एनआरआई सिटी के पास सड़क किनारे करीब चार फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। सड़क पर अचानक मगरमच्छ नजर आते ही राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग मोबाइल फोन से उसका वीडियो बनाने लगे।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। रिहाइशी इलाके और व्यस्त मार्ग के करीब मगरमच्छ मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोग देर रात तक सड़क किनारे मगरमच्छ की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहे।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक मकड़ीखेड़ा, गुप्ता सोसाइटी और बालाजीपुरम समेत आसपास के इलाकों में पिछले पांच दिनों से भारी जलभराव है। क्षेत्र में लगातार बारिश और गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर भी चिंता बढ़ा रहा है। लोगों की आशंका है कि जलभराव वाले क्षेत्र से भटककर मगरमच्छ मुख्य सड़क तक पहुंच गया।

मगरमच्छ के रिहाइशी क्षेत्र के इतने करीब पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की मांग की है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों में भी वन विभाग की टीम से सतर्कता बरतने की अपेक्षा जताई गई है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...