मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : जूट गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का माल स्वाहा
कानपुर

Kanpur : जूट गोदाम में भीषण आग, 50 लाख का माल स्वाहा

Akash Chaudharyअपडेट: January 8, 2026

Kanpur । चौबेपुर। गोगूमऊ गांव में बुधवार रात शुभम ट्रेडर्स के जूट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना पहले गोदाम में मौजूद कर्मचारियों सुहू और धर्मेंद्र ने दी। कुछ ही मिनटों में गोदाम मालिक राजू और पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गए।

आग की भयावहता को देखते हुए छह दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों की घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात रही कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोदाम में रखे जूट के माल का करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

गोदाम मालिक राजू ने बताया कि गोदाम में कोई बिजली कनेक्शन नहीं था और सोलर पैनल भी लंबे समय से बंद पड़े थे। इसके बावजूद आग लगना रहस्य बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं लग रही और साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं और इसे “साज़िश या दुर्घटना” मानकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।