मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : अरमापुर रोड पर ब्रेज़ा कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला
कानपुर

Kanpur : अरमापुर रोड पर ब्रेज़ा कार डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला

Akash Chaudhary

Kanpur ।  एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भाटिया से अरमापुर की ओर जा रही एक ब्रेज़ा कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। यह दुर्घटना अरमापुर रोड स्थित ट्रैफिक बूथ से चंद कदम की दूरी पर हुई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही किसी राहगीर को नुकसान पहुंचा।

 

दुर्घटना में केवल वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क के किनारे हटवाया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही देर में सड़क पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया।

दुर्घटनाग्रस्त कार के मालिक की पहचान डॉ. पवन आनंद, निवासी काकादेव, कानपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना मामूली थी और प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने को ही कारण माना जा रहा है।
यातायात विभाग ने बताया कि फिलहाल मार्ग पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। इस घटना ने एक बार फिर वाहन चालकों को सड़क पर सतर्क रहने, गति सीमा का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग की आवश्यकता का संदेश दिया है।