Wednesday, September 9, 2026
HomeकानपुरKanpur : नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे, 256 कार्यकत्रियों ने लिया...

Kanpur : नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे चेहरे, 256 कार्यकत्रियों ने लिया कुपोषण मिटाने का संकल्प

हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर एक माह चलेगा अभियान

Kanpur । 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का बुधवार को विकास भवन सभागार में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। जिले में रिक्त पदों के सापेक्ष पारदर्शी चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 256 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गई है। इस दौरान विकास भवन से पोषण जागरूकता रैली भी निकाली गई।

#kanpur

विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता एवं दूरदर्शी सोच से पोषण अभियान को नई दिशा मिली है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं तक पोषण व स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकत्रियों से पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाने और जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में योगदान देने की अपील की।

मानदेय में चार हजार रुपये की बढ़ोतरी
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी दी गई। कार्यकत्रियों का मानदेय चार हजार रुपये बढ़ाकर 12 हजार और सहायिकाओं का दो हजार रुपये बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ ही सालाना पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा, कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन तथा वर्ष में तीन साड़ियों के लिए 1500 रुपये डीबीटी से देने की घोषणा की गई है।

आंगनबाड़ी केंद्रों को बनाया जाएगा जिम्मेदार
9 सितंबर से आठ अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह की इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है। अभियान में आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, केंद्रों पर गरम व ताजा पका भोजन, आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों की सक्रियता, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पात्र महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर रहेगा।

कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए शहर द्वितीय क्षेत्र की नीलम शर्मा, विमला कुशवाहा और गीता कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा, परियोजना निदेशक आलोक कुमार सिंह समेत सीडीपीओ और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...