मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 28 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : लोक अदालत में 1950 चालानी वाद निस्तारित, 4.34 लाख वसूले
कानपुर

Kanpur : लोक अदालत में 1950 चालानी वाद निस्तारित, 4.34 लाख वसूले

Akash Chaudhary

ऑनलाइन हुई ई-चालानों की सुनवाई, सीजेएम ने सबसे अधिक 533 मामलों का किया निपटारा

 

Kanpur । वाहन चालान के मामलों के निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद न्यायालय में विशेष लोक अदालत लगाई गई। इसमें मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े 1950 चालानी वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में 4 लाख 34 हजार 500 रुपये की धनराशि वसूल की गई। सभी मामलों का निस्तारण ऑनलाइन माध्यम से किया

#kanpur

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के निर्देश पर आयोजित विशेष लोक अदालत का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश विजय कुमार गुप्ता-I और नोडल अधिकारी रश्मि सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल के निर्देशन में हुआ।

इस मौके पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य मोटर वाहन अधिनियम के अधिक से अधिक चालानी वादों का निस्तारण कर आम लोगों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से लोक अदालत की व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की।
सीजेएम ने निपटाए सबसे ज्यादा मामले
विशेष लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला ने सर्वाधिक 533 मामलों का निस्तारण किया। वहीं अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-2 शिप्रा ने 320, सौम्या अरुन ने 208 और न्यायिक मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार ने 201 चालानी वाद निपटाए। इसके अलावा अन्य न्यायिक अधिकारियों ने भी अलग-अलग अदालतों में मामलों की सुनवाई की।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुदेश कुमारी ने विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। संचालन नोडल अधिकारी रश्मि सिंह ने किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारी, एलएडीसी, न्यायालय के कर्मचारी और पराविधिक स्वयंसेवक मौजूद रहे।