मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 28 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : टीएसएच के जूडो खिलाड़ियों ने बरेली में लहराया परचम, जीते 17 पदक
खेल

Kanpur : टीएसएच के जूडो खिलाड़ियों ने बरेली में लहराया परचम, जीते 17 पदक

Akash Chaudhary

ईडब्ल्यूएस वर्ग के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, नौ स्वर्ण समेत 16 पदक किए हासिल

Kanpur।  बरेली में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट जूडो चैंपियनशिप 26 से 28 नवंबर तक हुई। इसमें शहर के द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में एकेडमी के ईडब्ल्यूएस वर्ग के खिलाड़ियों का विशेष दबदबा रहा। उन्होंने नौ स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य सहित कुल 16 पदक जीते।

#kanpur

टीएसएच एकेडमी की सान्वी ने स्वर्ण और आशुतोष ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग में सारा खान, अवनि, अनुभवी, अंश, प्रियंका, सृष्टि, वीर, बालकृष्ण और अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। लक्ष्मी, आदित्य राज तिवारी, अलशिफा और अरिका शुक्ला ने रजत पदक हासिल किए, जबकि वरुण और श्रेया कश्यप ने कांस्य पदक जीते।

एकेडमी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को ईडब्ल्यूएस योजना के तहत आधुनिक खेल सुविधाओं और अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाता है।