मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 28 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने 101 चेहरों पर बिखेरी मुस्कान
कानपुर

Kanpur : खोए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने 101 चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Akash Chaudharyअपडेट: November 28, 2026

 

सीईआईआर पोर्टल से 25 लाख के फोन बरामद, पश्चिम जोन पुलिस ने मालिकों को सौंपे

 

Kanpur । मोबाइल खोने के बाद उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ चुके 101 लोगों के चेहरे शुक्रवार को खिल उठे। पश्चिम जोन पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से 101 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। करीब 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल वापस पाकर लोगों ने पुलिस की सराहना की और टीम का आभार जताया।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के निर्देशन में साइबर क्राइम सेल और थानों की साइबर हेल्प डेस्क ने संयुक्त अभियान चलाकर यह सफलता हासिल की।

#kanpur

तकनीकी माध्यमों से गुम मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद किया गया। शुक्रवार को सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना फोन वापस पाकर लोगों की खुशी देखते ही बनी। किसी ने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद किया तो किसी ने इस पहल को राहत देने वाला बताया।पश्चिम जोन पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक करीब 450 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों तक पहुंचाए जा चुके हैं। लगातार चल रहे अभियान से उन लोगों को राहत मिल रही है,

जो मोबाइल खोने के बाद उसकी वापसी की उम्मीद छोड़ चुके थे। पुलिस की इस पहल से लोगों का भरोसा भी मजबूत हो रहा है।पुलिस ने अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी थाने अथवा साइबर हेल्प डेस्क को सूचना दें, ताकि मोबाइल की तलाश कर उसे वापस दिलाने के प्रयास किए जा सकें।