मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 28 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : पंडित दिनेश मिश्रा टी-20 टूर्नामेंट 8 दिसंबर से, 14 टीमें दिखाएंगी दम
खेल

Kanpur : पंडित दिनेश मिश्रा टी-20 टूर्नामेंट 8 दिसंबर से, 14 टीमें दिखाएंगी दम

Akash Chaudhary

पांच दिन तक क्रिकेट का रोमांच, फाइनल मुकाबले का होगा यूट्यूब पर सीधा प्रसारण

Kanpur। कानपुर क्रिकेटर्स क्लब के तत्वावधान में दसवें पंडित दिनेश मिश्रा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 12 दिसंबर तक किया जाएगा। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से आबद्ध इस प्रतियोगिता में 14 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट के आयोजक व कानपुर क्रिकेटर्स क्लब के सचिव संजय दीक्षित ने बताया कि पांच दिवसीय इस टूर्नामेंट में टी-20 प्रारूप में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।