Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur: आईपीएल-2025 में दिखेंगे यूपी के 13 खिलाड़ी, नीलामी में बिके आठ,...

Kanpur: आईपीएल-2025 में दिखेंगे यूपी के 13 खिलाड़ी, नीलामी में बिके आठ, 17 को नहीं मिला खरीददार

  • आईपीएल की नीलामी में भुवनेश्वर यूपी के सबसे महंगे खिलाड़ी बने
  • पियूष चावला में नहीं दिखायी किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी
  • कुलदीप, रिंकू, जुरेल, दयाल और मोहसिन को उनकी फ्रेंजाइजी ने किया था रिटेन

Kanpur: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2025 में इस बार उत्तर प्रदेश के कुल 13 खिलाड़ी खेलते हुए दिखायी देंगे। सऊदी अरब के जेद्दाह में दो दिन चला आईपीएल का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए।

#Kanpur:

आईपीएल की नीलामी में इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के कुल 25 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें आठ खिलाड़ी बिकने में कामयाब रहे। वहीं पांच खिलाड़ी पहले ही अपनी फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किये जा चुके थे। जिसमें चाइनामैन कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, रिंकू सिंह, यश दयाल और मोहसिन खान शामिल थे। यूपीसीए के मीडिया कमेटी के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने मंगलवार को आईपीएल में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है।

इस बार जिन आठ खिलाड़ियों को खरीदा गया उसमें भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे महंगे बिके। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं अनसोल्ड खिलाड़ियों में सबसे बड़ा नाम पियूष चावला का रहा। जिन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखायी। गौरतलब है कि पियूष पिछले सत्र में मुंबई इंडियंस में शामिल थे और इस बार वह यूपीसीए में कई वर्षों तक गुजरात से खेलने के बाद वापस आए थे।

आईपीएल नीलामी में बिकने वाले यूपीसीए के खिलाड़ी

  1. भुवनेश्वर कुमार 10.75 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  2. नितीश राणा 4.2 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
  3. समीर रिजवी 95 लाख दिल्ली कैपिटल्स
  4. विपराज निगम 50 लाख दिल्ली कैपिटल्स
  5. जीशान अंसारी 40 लाख सनराइर्ज हैदराबाद
  6. स्वास्तिक चिकारा 30 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  7. आर्यन जुयाल 30 लाख लखनऊ सुपर जायटंस
  8. अभिनन्दन सिंह 30 लाख रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रिटेन किये गये खिलाड़ी

  1. ध्रुव जुरेल 14 करोड़ राजस्थान रॉयल्स
  2. कुलदीप यादव 13.25 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स
  3. रिंकू सिंह 13 करोड़ कोलकाता नाइटराइडर्स
  4. यश दयाल 5 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  5. मोहसिन खान 4 करोड़ लखनऊ सुपर जायटंस

न बिकने वाले यूपीसीए के खिलाड़ी

  1. पियूष चावला
  2. कार्तिक त्यागी
  3. माधव कौशिक
  4. प्रियम गर्ग
  5. जसमेर धनकर
  6. शिवम मावी
  7. सिद्धार्थ यादव
  8. आकिब खान
  9. अंकित राजपूत
  10. नमन तिवारी
  11. विनीत पंवार
  12. शिवा सिंह
  13. विजय कुमार
  14. रितुराज शर्मा
  15. वासु वत्स
  16. कृतज्ञ सिंह
  17. विजय यादव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!