Kanpur। केसीए से मान्यता प्राप्त व चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से स्पार्क चंद्रा प्रीमियर लीग में शुक्रवार को पहले मैच में क्रिकेट-आई स्ट्राइक जोन ने जेएमडी इलेवन को नौ विकेट से मात दी। दूसरे मैच में आरवीएस क्रिकेट एकेडमी ने बीपीएमजी ब्लास्टर को 71 रन से हराया। तीसरे मैच में रॉयल किंग क्लब ने स्पार्क इंटरनेशनल को तीन विकेट से पराजित किया।
मंटोरा ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में जेएमडी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में मात्र 84 रन पर सिमट गई। टीम से निष्कर्ष शर्मा ने 24 और आर्यन यादव ने 22 रन बनाए। तो गेंदबाजी में रेहान आलम ने छह विकेट झटके। जवाब में क्रिकेट-आईटी स्ट्राइक जोन ने शुभम के नाबाद 51 और रेहान आलम के 20 रन की बदौलत 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन का लक्ष्य हासिल किया। शुभम ने नाबाद 51 रन व रेहान आलम ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अमन पाल ने एक विकेट लिया।
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रेहान आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरवीएस क्रिकेट अकादमी ने सुयश सिंह के शानदार 100 रन और आयुष कुमार प्रजापति के 35 रन की मदद से 35 ओवर में चार विकेट पर 239 रन बनाए। तो गेंदबाजी में शासन और कुबेर को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीपीएमजी ब्लास्टर की टीम अभिजीत के 77 रन और साद के 22 रन के बावजूद 33.4 ओवर में ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में मोहम्मद जैद ने तीन व आशीष गौतम ने दो विकेट लिए।
शतक लगाने वाले सुयश सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। तीसरे मैच में राहुल शपु मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल ने कृष्णा यादव के 58 और सुरेश गर्ग के 51 रन की मदद से 40 ओवर में नौ विकेट पर 218 रन बनाए। रॉयल किंग क्लब की ओर से गेंदबाजी में युवराज सिंह ने चार और सुमित यादव ने दो विकेट हासिल किए।

219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल किंग क्लब ने सौमित्र सिंह के 68 और आयुष यादव के 61 रन की बदौलत 36.3 ओवर में 219 रन का लक्ष्य हासिल किया। स्पार्क इंटरनेशनल के लिए कप्तान सिद्धार्थ सेठ ने पांच अैर दुष्यंत ने दो विकेट लिए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए युवराज सिंह चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


