Wednesday, July 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : पिता से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान...

Kanpur : पिता से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी

पिता से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के धामीखेड़ा में पिता से कहासुनी के बाद 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

धामीखेड़ा निवासी सर्वेश कुशवाहा का पुत्र अभय सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में घर लौटने पर विवाद करता था। मंगलवार रात भी नशे की हालत में घर पहुंचने पर उसकी पिता से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर देखा तो अभय फंदे से लटका मिला। सूचना पर रावतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...