Wednesday, July 1, 2026
HomeकानपुरKanpur : कल से कानपुर में शुरू होगी यूपी टीईटी, 32 केंद्रों...

Kanpur : कल से कानपुर में शुरू होगी यूपी टीईटी, 32 केंद्रों पर देंगे 70 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा

तीन दिन तक दो पालियों में होगी परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए व्यापक इंतजाम

 

Kanpur । प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार, 2 जुलाई से कानपुर नगर में शुरू होगी। यह परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को शहर के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में कुल 70,317 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।

परीक्षा का आयोजन राजकीय एवं अनुदानित कॉलेजों और महाविद्यालयों में किया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार पहली बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी टीईटी का आयोजन कराया जा रहा है। दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके परीक्षा केंद्र गृह जनपद में बनाए गए हैं।

तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा की प्रत्येक पाली में 10,063 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सामग्री की सुरक्षा, अभ्यर्थियों की सघन जांच और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...